झारखण्ड फसल राहत योजना 2023-2024 लिस्ट ऑनलाइन / Jharkhand Fasal Rahat Yojana

झारखण्ड के सभी किसानों के हितों का ध्यान रखते हुए राज्य सरकार ने एक नई सरकारी योजना को शुरू करने का ऐलान किया है। झारखण्ड सरकार द्वारा शुरू की गई इस सरकारी योजना का नाम झारखण्ड फसल राहत योजना है। राज्य सरकार ने अपनी इस सरकारी योजना को इसलिए शुरू किया है ताकि इस योजना के चलते किसानों की आय में वृद्धि की जा सकेगी।

Jharkhand Fasal Rahat Yojana

ऐसा पहली बार नही हुआ है की राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए किसी लाभकारी सरकारी योजना को शुरू किया गया है। समय-समय पर राज्य सरकार किसान फसल राहत योजना लागू करती रहती है। जिससे की सहायता से किसानों की आय में वृद्धि की जा सके।

किसानों को प्राकृतिक आपदा का भी कई बार भारी नुकसान उठाना पड़ता है। लेकिन अब किसानों को प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान से परेशान होने की जरूरत नही है। क्योंकि राज्य सरकार ने Jharkhand Fasal Rahat Yojana 2021 को लागू कर दिया है। इस सरकारी योजना के अंतर्गत, राज्य के सभी पात्र किसानों की वित्तिय सहायता की जाएगी।

हम अपने इस लेख के मध्याम से आपको बताएँगे की कैसे की आप इस सरकारी योजना के लिए आवेदन कर सकते है। इसके अलावा भी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। जैसे की :- इसके लाभ, उद्देश्य, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि।

झारखण्ड फसल राहत योजना / Jharkhand Fasal Rahat List

झारखण्ड सरकार की इस झारखण्ड फसल राहत योजना के अंतर्गत, यदि राज्य का किसान पंजीकरण करता है तो उन्हें किसी भी प्राकृतिक आपदा के कारण फसल का नुकसान होने पर परेशान होने की जरूरत नही होगी। क्योंकि इस स्थिति में बीमा कंपनी द्वारा पंजीकृत किसान को नुकसान की राशि दी जाएगी। लेकिन किसानों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रीमियम राशि का भुगतान करना होगा।

झारखण्ड किसान फसल राहत योजना 2023 – 2024

यदि किसी किसान की फसल को विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदा के चलते नुकसान होता है तो इस सरकारी योजना का लाभ उठा सकते है। क्योंकि इस Jharkhand Fasal Rahat Yojana के अंतर्गत, उन्हें बीमा से मिलने वाली धनराशि दी जाएगी। लेकिन किसानों का झारखण्ड राहत फसल योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन करना होगा।

Jharkhand Fasal Rahat Yojana योजना के शुरू की वजह से राज्य के सभी किसानों की आय में वृद्धि की जा सकेगी। साथ ही साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में अधिक मदद मिलेगी। झारखण्ड सरकार द्वारा इस सरकारी योजना को सुचारू रूप से शुरू करने के लिए 100 करोड़ रूपये के बजट को निर्धारित किया है।

Jharkhand Kisan Rin Mafi Yojana / किसान कर्ज माफ़ी योजना 2023

झारखण्ड सरकार ने अपनी इस कल्याणकारी सरकारी योजना को शुरू करने के साथ ही साथ किसानों का ऋण माफ करने का भी फैसला भी किया है। यानि की Jharkhand Fasal Rahat Yojana के अंतर्गत, राज्य के सभी पात्र किसानों का कर्ज माफ़ कर दिया जाएगा। इसकेलिए राज्य सरकार ने 2000 करोड़ रूपये के बजट को निर्धारित किया है।

किसानों का ऋण माफ़ करने के लिए राज्य सरकार अलग से एक ऑनलाइन पोर्टल को शुरू करेगी। जिसके माध्यम से किसान आवेदन फॉर्म भरके स्वयं का कर्ज माफ़ करा सकते है। सरकार द्वारा शुरू किए जाने वाले ऑनलाइन पोर्टल पर सभी किसानों का पोर्टल एक जगह पर एकत्रित किया जाएगा।

झारखण्ड फसल राहत योजना का उधेश्य

मुख्य रूप से झारखण्ड की राज्य सरकार ने इस सरकारी योजना को इसलिए शुरू किया है। जिस भी किसान किसान का किसी भी प्राकृतिक आपदा के कारण नुकसान होता है उनकों इस Jharkhand Fasal Rahat Yojana के अंतर्गत, वित्तीय सहायता प्रदान कराई जाएगी।

इस सरकारी योजना के शुरू होने से राज्य के किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार तथा उन्हें सशक्त बनाया जा सकेगा। साथ ही साथ किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी।

Jharkhand Fasal Rahat Yojana के लाभ व विशेषता

  • राज्य के जिन किसानों का प्राकृतिक आपदा के कारण नुकसान होता है उन्हें इस सरकारी योजना के अंतर्गत, वित्तीय मदद दी जाएगी।
  • झारखण्ड सरकार ने इस फसल राहत योजना को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है।
  • सभी किसानों को आपदा के चलते होने वाले नुकसान की राशि बीमा कंपनी द्वारा दी जाएगी।
  • यदि राज्य का कोई किसान इस फसल राहत योजना का लाभ उठाना चाहता है तो उसे इस सरकारी योजना के लिए आवेदन करना होगा।
  • इस योजना के आने से किसानों की आय में वृद्धि होगी। तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
  • इस योजना के लिए राज्य सरकार द्वारा 100 करोड़ रूपये के बजट को निर्धारित कया गया है।
  • फसल राहत योजना के अंतर्गत सभी पंजीकृत किसानों को प्रीमियम राशि का भुगतान करना होगा।

झारखण्ड फसल राहत योजना 2023 – 2024 हेतु जरुरी पात्रता व दस्तावेज

  • आवेदनकर्ता का मूल रूप से झारखण्ड का निवासी होना अनिवार्य है।
  • केवल वह किसान ही इस सरकारी योजना का लाभ उठा सकते है जो पहले से किसी भी बीमा योजना का लाभ नही ले रहें है।
  • इसके अलावा, आवेदनकर्ता के पास आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक खाता विवरण, निवास प्रमाण पत्र, खसरा नंबर, पासपोर्ट आकार फोटो के साथ ही साथ फ़ोन नंबर होना भी अनिवार्य है।

झारखण्ड फसल राहत योजना 2023 – 2024 हेतु ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

अभी इस झारखण्ड फसल राहत योजना के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन प्रकिया को शुरू नही किया गया है। यदि आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपको इसकेलिए थोडा इंतजार करना होगा। क्योंकि इस महीने के अंत तक (दिसम्बर 2020) इस योजाना के लिए आवेदन करने की प्रकिया को अधिकारिक रूप से शुरू कर दिया जाएगा। इस योजना के लिए आवेदन प्रकिया शुरू होते ही इस लेख के माध्यम से आपको सूचित कर दिया जाएगा। परन्तु इसकेलिए आपको हमारे इस लेख के साथ जुड़ें रहना होगा।

Leave a Comment

error: