Panchvati Yojana Himachal Pradesh – हिमाचल प्रदेश के सभी वरिष्ठ नागरिकों के हितों का ध्यान रखते हुए एक नई सरकारी योजना को शुरू किया गया है। राज्य सरकार द्वारा शुरू के गई इस सरकारी योजना का नाम पंचवटी योजना है। इस सरकारी योजना को शुरू करने का आधारिक ऐलान राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी द्वारा किया गया है।
Contents
- 1 Panchvati Yojana Himachal Pradesh
- 2 HP Panchvati Yojana
- 3 हिमाचल प्रदेश पंचवटी योजना
- 4 मनरेगा लाभार्थियों को मिलेगा रोजगार
- 5 इन क्षेत्रों में होगा पार्क का निर्माण
- 6 मुख्य बिंदु > हिमाचल प्रदेश पंचवटी योजना
- 7 लाभ > एचपी पंचवटी योजना 2025
- 8 🌳 पंचवटी योजना क्या है?
- 9 🏗️ योजना की विशेषताएं
- 10 📍 प्रमुख जिलों में पार्कों की संख्या
- 11 🧘♂️ योजना के लाभ
Panchvati Yojana Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश की राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई इस सरकारी योजना के अंतर्गत सभी वरिष्ठ नागरिकों को उपहार दिया जाएगा। इतना ही नही इस सरकारी योजना के जरिए राज्य में 100 पार्क व बगीचे भी बनाए जाएंगे। इन पार्कों में वरिष्ठ नागरिकों के मनोरंजन का ख़ास ख्याल रखा जाएगा।
साथ ही साथ बगीचे के अंदर विभिन्न प्रकार की औषधियों के पौधे भी लागाए जाएंगे। इन पार्क में मानोरंजन से जुड़ीं सभी प्रकार की जरुर सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी।
HP Panchvati Yojana
फ़िलहाल इस Panchvati Yojana Himachal Pradesh के कुछ खास इलाकों में अधिकारिक रूप से लागू की जाएगी। इतना ही नही राज्य के किन क्षेत्रों में पार्क व बगीचों का निर्माण होगा इसकी भी सूची राज्य सरकार द्वारा जारी की जाएगी। इस योजना में हर एक पार्क व बगीचे के लिए 5 लाख से 10 लाख रूपये तक का खर्चा तय किया गया है।
इस Panchvati Yojana Himachal Pradesh से जुड़ीं अहम जानकारी नीचे दिए गए लेख में दी गई है जिसे आप ध्यानपूर्वक पढ़कर इस योजना का लाभ उठा सकते है
हिमाचल प्रदेश पंचवटी योजना
राज्य सरकार द्वारा इस पंचवटी योजना के अंतर्गत, पार्क और बगीचों का निर्माण करने का फैसला इसलिए लिया गया है ताकि राज्य के वरिष्ठ नागरिक खाली अमे में अपनी सेहत का ध्यान रख सके।
स्वच्छ भारत अभियान को ध्यान में रखते हुए इस सरकारी योजना को शुरू किया गया है। पार्कों में विभिन्न प्रकार की औषधियों के पौधे भी लगाए जाएंगे। इन पार्कों का निर्माण करते समय पैदल पथ, मनोरंजन के उपकरण और अन्य बुनियादी सुविधाओं विशेष ध्यान रखा जाएगा।
मनरेगा लाभार्थियों को मिलेगा रोजगार
इस सरकारी योजना के अंतर्गत, मनरेगा सूची में आने वाले मजदूरों को रोजगार की प्राप्ति होगी। 14वें वित्त आयोग में न्यूनतम एक बीघा की समतल भूमि ही इन बगीचों का निर्माण किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश एक पहाड़ी इलाका है। असमतल रास्ते व अधिक उंचाई होने के कारण राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। क्योंकि अधिक आयु होने के चलते उन्हें अधिक समय अपने घर में ही रहना पड़ता है। इस स्थिति को देखते हुए सरकार ने इस योजना में बुजुर्गों को मनोरंजन की जगह के साथ ही साथ उनकी सेहत का खास ख्याल रखा है।
इन क्षेत्रों में होगा पार्क का निर्माण
S.NO | District | Block |
1 | कांगडा | नगरोटा बगवां और सुलह |
2 | सोलन | पांवटा साहिब और पच्छाद |
3 | हमीरपुर | नादौन |
4 | शिमला | रोहड़ |
5 | चंबा | भटियात और तीसा |
6 | किन्नौर | कल्पा |
7 | सिरमौर | कंडाघाट |
मुख्य बिंदु > हिमाचल प्रदेश पंचवटी योजना
- इस योजना के अंतर्गत, 100 पार्कों का निर्माण किया जाएगा।
- इसके साथ ही पार्कों में ओषधीयों के पौधे भी लगाए जाएंगे।
- पार्कों का निर्माण करते समय वरिष्ठ नागरिकों के मनोरंजन की सभी जरूरी सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा।
- एक पार्क के निर्माण के लिए केवल 1 बीघा जमीन का उपयोग किया जा सकेगा।
- मनरेगा मजदूरों को रोजगार की प्राप्ति होगी।
लाभ > एचपी पंचवटी योजना 2025
- इस सरकारी योजना के चलते ग्रामीण क्षेत्रो में रहने वाले लोगो की अजीविका बेहतर होगी।
- राज्य की करीबन 90 फीसदी लोगों को इस योजना का लाभ होगा।
- मनरेगा मजदूरों को रोजगार की प्राप्ति होगी।
- साथ ही साथ राज्य की आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकेगी।
- मजदूरों के बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर किया जाएगा।
यदि आप इस सरकारी योजना से सम्बंधित अन्य किसी प्रकार का प्रशन पूछना चाहते है तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है
हिमाचल प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए पंचवटी योजना की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बुजुर्गों को स्वास्थ्यवर्धक और सामाजिक गतिविधियों के लिए उपयुक्त स्थान प्रदान करना है।
🌳 पंचवटी योजना क्या है?
पंचवटी योजना के तहत, राज्य के प्रत्येक विकास खंड में कम से कम एक बीघा समतल भूमि पर पार्क और उद्यान विकसित किए जा रहे हैं। इन पार्कों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए टहलने के रास्ते, योग और ध्यान के लिए स्थान, आयुर्वेदिक और औषधीय पौधे, मनोरंजन उपकरण, शौचालय और सौर ऊर्जा से संचालित लाइटिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
🏗️ योजना की विशेषताएं
-
विकास एजेंसी: ग्रामीण विकास विभाग द्वारा MNREGA, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और 14वें वित्त आयोग के समन्वय से कार्यान्वयन।
-
लाभार्थी: ग्रामीण क्षेत्रों के वरिष्ठ नागरिक।
-
लक्ष्य: स्वास्थ्य, सामाजिक और मानसिक कल्याण को बढ़ावा देना।
-
वित्तीय वर्ष 2025-21: राज्य में लगभग 198 पंचवटी पार्कों का निर्माण किया गया।
-
वित्तीय वर्ष 2025-22: राज्य में 217 स्थानों की पहचान की गई।
📍 प्रमुख जिलों में पार्कों की संख्या
-
ऊना: 97 पार्क
-
कांगड़ा: 37 पार्क
-
शिमला: 23 पार्क
-
मंडी: 12 पार्क
-
कुल्लू: 8 पार्क
-
लाहौल-स्पीति: 3 पार्क
-
सिरमौर: 4 पार्क
-
सोलन: 7 पार्क
-
किन्नौर: 6 पार्क
-
हमीरपुर: 12 पार्क
-
बिलासपुर और चंबा: प्रत्येक में 4 पार्क
🧘♂️ योजना के लाभ
-
वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्यवर्धक वातावरण में समय बिताने का अवसर।
-
योग, ध्यान और हल्के व्यायाम के लिए उपयुक्त स्थान।
-
सामाजिक मेलजोल और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार।
-
आयुर्वेदिक पौधों से प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ।
यदि आप अपने क्षेत्र में पंचवटी योजना के तहत विकसित पार्कों की जानकारी चाहते हैं या योजना से संबंधित अन्य विवरण जानना चाहते हैं, तो कृपया बताएं।