मध्यप्रदेश कन्यादान योजना / मुख्यमंत्री कन्या विवाह / निकाह सहायता योजना 2023 – आवेदन पत्र [Mukhyamantri Kanyadan Yojna MP]

Mukhyamantri Kanyadan Yojna MP – मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की सभी गरीब, जरूरतमंद और बेसहारा परिवारों की बेटियों / विधवाओं / तलाकशुदा महिलाओं के हितों का ध्यान रखते हुए एक नई सरकारी योजना को शुरू करने के अधिकारिक ऐलान किया है। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई इस सरकारी योजना का नाम मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना है।

Mukhyamantri Kanyadan Yojna MP

राज्य सरकार ने इस मुख्यमंत्री कन्या विवाह प्रोत्साहन, सहायता योजना 2020 (Mukhyamantri Kanyadan Yojna MP) को शुरू करने का मुख्य उधेश्य गरीब परिवारों की लड़कियों के विवाह हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इतना ही नही इस सरकारी योजना के अंतर्गत, सामूहिक विवाह करने वाली सभी कन्याओं की शादी हेतु सरकार द्वारा 28 हजार रूपये की वित्तीय मदद दी जाएगी।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना – निकाह योजना

वर्ष 2006 में इस सरकारी योजना को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के नाम से शुरू किया गया था। परन्तु इस सरकारी योजना (Mukhyamantri Kanyadan Yojna MP) का नाम वर्ष 2015 में बदलकर मुख्यमंत्री कन्या विवाह एंव निकाह योजना रख दिया गया है।

इस सरकारी योजना (Mukhyamantri Kanyadan Yojna MP) का नाम बदलने के साथ ही साथ इस कन्यादान योजना के अंतर्गत, मिलनी वाली धनराशि को भी बढ़ा दिया गया है। अब इस सरकारी योजना के अंतर्गत, सभी लाभार्थियों को 51 हजार रूपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

Mukhyamantri Kanyadan Yojna MP 2023

मध्य प्रदेश की राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई यह एक कल्याणकारी सरकारी योजना है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना (CM Nikah Yojana Madhya Pradesh) अथवा कन्यादान योजना 2020 को राज्य की सभी कन्याओं के लिए शुरू किया गया है। ताकि उनके विवाह के समय उनकी अधिक से अधिक आर्थिक मदद की जा सके।

मध्य प्रदेश सरकार की इस सरकारी योजना का संचालन सम्पूर्ण रूप से सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग द्वारा किया जाएगा। इतना ही नही इस मुख्यमंत्री कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत, राज्य के सभी नवविवाहित जोड़ों को वित्तीय सहायता के साथ-साथ उपहार भी दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

यदि आप मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो आपको निम्नलिखित बातों का पालन करना होगा जैसे की –

आवेदनकर्ता को इस सरकारी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

अधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद आपको आवेदन पत्र के सामने वाले लिंक दस्तावेज देखें पर क्लिक करना होगा।

क्लिक करने के बाद आपके सामने मुख्‍यमंत्री कन्‍यादान योजना का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। जिसे आप पीडीऍफ़ फॉर्मेट में आसानी से डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते है।

आवेदन पत्र डाउनलोड करें

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना लाभार्थी सूची – Kanyadan Yojana Beneficiary List

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की लाभार्थी सूची देखने के लिए आपको सबसे नीचे दियी चरणों का पालन करना होगा जैसे की –

लाभार्थी सूची देखने के लिए आपको सबसे पहले लाभार्थी सूची देखें के लिंक पर क्लिक करना होगा।

इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। जिसमें आपको सबसे पहले अपने जिला के नाम का चयन करना होगा।

जिला के नाम का चयन करने के बाद आपको जनपद पंचायत के नाम का चयन करना होगा।

जनपद पंचायत के नाम का चयन करने के बाद आपको विवाह योजना के नाम का चयन करना होगा।

विवाह योजना के नाम का चयन करने के बाद आपको आवेदन दिनांक को भरना होगा।

जिसके बाद आपके सामने लाभार्थी सूची खुल जाएगी। जिसमें आप अपने नाम की आसानी से जाँच कर सकते है।

कन्यादान योजना आवेदन स्थिति – Kanyadan Yojana Application Status

यदि आप अपने आवेदन पत्र की स्थिति जाँचना चाहते है तो नीचे दिए गए लिंक की सहायता से आप आसानी से मुख्यमंत्री कन्या योजना आवेदन पत्र की स्थिति जाँच सकते है जैसे की –

सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री कन्यादान योजना स्थिति के लिंक पर क्लिक करना होगा।

लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। जिसमें आपको वधु की समग्र आईडी या वर की समग्र आईडी को भरकर स्क्रीन पर दिख रहे सदस्य की जानकारी देखें के बटन पर क्लिक करना होगा।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह / निकाह योजना 2023 – पात्रता / योग्यता

  • आवेदनकर्ता के मूल रूप से मध्य प्रदेश का निवासी होना अनिवार्य है।
  • इसके अलावा, लड़की की उम्र 18 वर्ष और लड़के की उम्र 21 होना अनिवार्य है।
  • साथ ही साथ लड़की का नाम समग्र विवाह पोर्टल (Samagra Vivah Portal) पर रजिस्टर होना जरुरी है।

Leave a Comment

error: