झारखंड अपना खाता खसरा खतौनी नक़ल ऑनलाइन देखें

Bhumi Khasra Khatauni Apna Khata Jharkhand Apna Khata Nakal Online झारखण्ड भुलेख खसरा खतौनी नक़ल और झारखण्ड अपना खाता jharbhoomi.nic.in Bhulekh Jharkhand – झारखंड अपना खसरा खतौनी नकल ऑनलाइन कैसे देखें? यदि आप झारखंड के मूल निवासी है तथा आप अपनी जमीन से जुड़ी विभिन्न प्रकार की जानकारी को देखना चाहते है। तो आप झारखंड भूमि की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर झारखंड भू-नक्शा, झारखंड खसरा खतौनी, झारखंड भूलेख आदि की जानकारी को प्राप्त कर सकते है। यदि आपको नही पता की आप कैसे झारखंड भूलेख (Bhulekh Jharkhand) की जानकारी को प्राप्त कर सकते है तो आज हम अपने इस लेख के माध्यम से विस्तार से समझाने की कोशिश करेंगे। जिसकी मदद से आप अपनी झारखंड भूमि की सभी प्रकार की जानकारी देख सकते है तथा भविष्य में उपयोग के लिए उसकी नक़ल को भी प्राप्त कर सकते है।

Bhulekh Jharkhand

Jharkhand Bhunaksha | Jharkhand Bhulekh | Jharkhand Apna Khata Nakal Online

कैसे देखें झारखंड भूलेख, भू-नक्शा व खसरा खतौनी

यदि आप झारखंड खसरा खतौनी तथा झारखंड अपना खाता नक़ल ऑनलाइन देखना चाहते है तो आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा जैसे की –

  • झारखंड अपना खाता (Bhulekh Jharkhand) देखने के लिए आपको सबसे पहले झारखंड भूमि की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • झारखंड भूमि (Bhulekh Jharkhand) की अधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद आपको ‘अपना खाता देखें’ के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक मैप दिखाई देगा जिसमें आपको सबसे पहले अपने ‘जिला के नाम’ का चयन करना होगा।
  • जिला के नाम का चयन करने के बाद आपको अपने ‘ब्लॉक के नाम’ के नाम का सही से चयन करना होगा।
  • ब्लॉक के नाम का चयन करने के बाद आपको ‘हल्का‘ और ‘किसान जमीन’ के नाम का चयन करना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने कुछ विकल्प दिखाई देंगे जिसकी मदद से आप झारखंड भूमि की जानकारी प्राप्त कर सकते है जैसे की –
  1. मौजा के समस्त खातों को नामानुसार देखें
  2. मौजा के समस्त खातों को खेसरा संख्या के अनुसार देखें
  3. खाता संख्या से देखें:
  4. खाताधारी के नाम से देखें:
  • किसी भी एक विकल्प को चुनकर आपको नीचे दिख रहे ‘खाता खोजें’ के लिंक पर क्लिक करना होगा।
महत्वपूर्ण लिंक – Bhulekh Jharkhand

अधिकारिक वेबसाइट – यहाँ क्लिक करें

Leave a Comment

error: